Goku Batallas de Titanes एक एक्शन एवं रोमांच से भरा गेम है, जिसमें आपको Dragon Ball के विभिन्न चरित्रों की भूमिका निभानी पड़ती है और रोमांचक युद्धों का आनंद लेना होता है। आक्रमणों के सर्वश्रेष्ठ संयोजनों का इस्तेमाल करते हुए आप अपने रास्ते में आनेवाले प्रत्येक विलेन का खात्मा कर सकते हैं।
Goku Batallas de Titanes का ग्राफ़िक्स प्रत्येक चरित्र को 3D में दर्शाता है। इसकी वजह से आप प्रत्येक युद्ध व लड़ाई का आनंद पूरी वास्तविकता के साथ ले सकते हैं। प्रत्येक बार आक्रमण करने के लिए आपको बस अलग-अलग एक्शन बटन को टैप करना होगा और प्रत्येक प्रतिस्पर्द्धी को खत्म करने के लिए एक बेहतर संयोजन चुनना होगा।
जैसे-जैसे आप प्रत्येक गेम में विभिन्न स्तरों को पार करते जाते हैं, आपकी लड़ाइयों की जटिलता भी बढ़ती जाती है। यही वजह है कि आपको गोकू, वेजेटा एवं उनके साथियों की शक्तियों का प्रदर्शन करने हेतु सर्वश्रेष्ठ आक्रमणों को चुनना होगा।
इसमें एक और दिलचस्प खूबी यह है कि आप किसी भी समय अपने चरित्र एवं अपने प्रतिस्पर्द्धियों के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते रह सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपको अपने दुश्मन को पूरी तरह से निरूपाय कर देने के लिए जरूरी आक्रमणों की संख्या की गणना करनी होगी।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Goku Batallas de Titanes के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी